मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए ऐसे ही तमाम बिंदुओं पर कड़े निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खनिजों के अवैध भंडारण को किसी भी सूरत में रोका जाए. अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. इसमें कोई कोताही नहीं होनी चाहिए. अन्यथा अधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी.
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अवैध खनन रोकने के लिए और ट्रांस ट्रांसपोर्टेशन पर स्पेशल टास्क फोर्स भी गठन करने के निर्देश दिए हैं. हर जिले में डीएम की अगुवाई में आठ सदस्य टीम गठित की जाएगी. खनन पट्टे वाले क्षेत्र में अवैध खनन और नियमों की अनदेखी की गई तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. इसके साथ ही गड़बड़ी करने वाले ठेकेदारों से जुर्माना भी वसूला जाएगा. ऐसे मनबढ़ ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी. नहीं सुधरे तो उनका आवंटन भी रद्द किया जा सकता सकता है.
प्रदेश में कई जगह से शिकायतें मिल रही थी कि पट्टा धारक खनन स्वीकृत क्षेत्र के बाहर जा कर अवैध खनन कर रहे थे. इसकी रोकथाम के लिए राजस्व खनन विभाग अब नियमित निगरानी करेंगे। उन्हें निर्देश दिया गया है कि यदि खनन के ठेकेदार नियमों का उल्लंघन करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई करने कोई हिलाहवाली नहीं बरती जानी चाहिए. अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )











































