कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष नदीम जावेद ने उर्दू अखबार ‘इंक़लाब’ को दिए इंटरव्यू में यह दोहराया है कि राहुल गांधी सही कह रहे थे हाँ हम मुसलमानों की पार्टी हैं इस पर बीजेपी ने कांग्रेस पर चौतरफा हमला शुरू कर दिया जिसे लेकर नदीम जावेद बेकफुट पर आ गए और उन्होंने इस रिपोर्ट को फर्जी बता दिया.
इस पर उर्दू अखबार ‘इंक़लाब’ के एडिटर मुमताज रिजवी ने एक अंग्रेजी न्यूज़ चैनल से फोन पर बात करते हुए कहा कि, “अगर हमारी रिपोर्ट गलत है तो कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी कहें कि कांग्रेस मुस्लिमों की पार्टी नहीं हैं अगर बीजेपी कहती है कि कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है तो हां मैं कहता हूं कि कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है. क्योंकि मुसलमान कमजोर है मुसलमान इस मुल्क में दूसरा दलित हो गया है और कांग्रेस पार्टी हमेशा मुसलमानों के साथ रहेगी.”
रिजवी ने आगे कहा कि इंक़लाब ने खबर सही छापी है और मैंने एक एक शब्द को पढ़ा था. हां कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है क्योंकि मुसलमान कमजोर है और वह देश में दूसरा दलित बन गया है. और कांग्रेस हमेशा कमजोरों के साथ खड़ी रही है.
मैंने राहुल गांधी से मुस्लिम बुद्धिजीवियों मिलाने वाले कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष नदीम जावेद से इस खबर को लेकर फोन किया. जिसमें कांग्रेस ने इंक़लाब के खबर को सच माना. बता दें इससे पहले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उर्दू अखबार इंक़लाब के एडिटर मुमताज रिजवी की रिपोर्ट के हवाले से कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि राहुल गांधी ने मुस्लिम बुद्धिजीवियों से बातचीत के दौरान कांग्रेस पार्टी को एक मुस्लिम पार्टी बताया था.
इस पर कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा था कि यह एक फर्जी रिपोर्ट है .कांग्रेस ने उर्दू की खबर को खारिज करते हुए कहा था कि हम भारत कि कांग्रेस भारत के सभी धर्मों , जातियों और वर्गों की पार्टी है. लेकिन अब अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष नदीम जावेद ने उर्दू अखबार इंक़लाब को दिए गए इंटरव्यू में साफ कहा है कि कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है.
दरअसल , पिछले हफ्ते बुधवार को राहुल ने कई मुस्लिम बुद्धिजीवियों से मुलाकात की थी. कांग्रेस ने इसका मक़सद विचारों का आदान- प्रदान बताया था . लेकिन उर्दू अखबार ‘इंक़लाब’ ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि राहुल ने मुस्लिम बुद्धिजीवियों को आश्वस्त किया कि कांग्रेस ‘मुस्लिम पार्टी’ है.
पीएम मोदी ने उर्दू अखबार की रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा , मैंने अखबार में पढ़ा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस मुस्लिमों की पार्टी है, मुझे इस बात पर आश्चर्य नहीं है. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि ये पार्टी सिर्फ मुस्लिम पुरुषों की ही है या महिलाओं की भी है? ये लोग ससंद में कानून दबाकर बैठ जाते हैं.













































