दिल्ली में मोदी सरकार के खिलाफ पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी का दिया हुआ भाषण शुक्रवार को चर्चा में रहा। इस भाषण में उन्होंने किसानों, राफेल डील, नोटबंदी और बेराजगारी पर मोदी सरकार का जमकर घेराव किया। भाषण के बाद राहुल ने पीएम मोदी को गले भी लगाया। इसके बाद उन्होंने अपनी सीट पर बैठने के दौरान आंख मारकर पीएम की ओर इशारा कर दिया। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनका मजाक बनाया जा रहा है। कुमार विश्वास ने राहुल का समर्थन किया है।

कुमार विश्वास ने किया ट्वीट –
जहां सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मजाक बनाया जा रहा है वहां आप नेता कुमार विश्वास ने उनका समर्थन किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि अमां छोड़िए भी ! ज़रा दिल बड़ा करिए ! आंख ही तो मारी है वरना इन सदनों में क्या-क्या मारा गया है, मुल्क को मालूम है।
अमाँ छोड़िए भी ! ज़रा दिल बड़ा करिए ! आँख ही तो मारी है वरना इन सदनों में क्या -क्या मारा गया है, मुल्क को मालूम है 😜😍🙏🇮🇳 #NoConfidenceMotion
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) July 20, 2018











































