केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी विधायक का पोस्टर, लिखा-‘केजरीवाल ने एक दिन में पी डाली 80 हजार की दारू’

कर्नाटक में 20 घंटे के ​भीतर करीब 2 लाख रुपये की मेहमाननवाजी करवाना दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए भारी पड़ता दिख रहा है. विपक्षी भाजपा इस मुद्दे को भुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है. भाजपा समर्थकों ने गुरुवार को #Darubaazkejri को सोशल मीडिया पर ट्रेंड करवाया था. ये सिलसिला यहीं नहीं रुका अब विपक्ष इस बारे में पोस्टर वार से सीएम केजरीवाल को घेर रही है.

 

दिल्ली में भाजपा-अकाली गठबंधन से विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाने वाले होर्डिंग्स पूरी दिल्ली में लगवाई हैं.

 

क्या लिखा है इन होर्डिंग्स में ?

इन होर्डिंग्स में केजरीवाल को मुंह में शराब की बोतल लगी हुई दिख रही है. होर्डिंग्स में लिखा गया है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड. एक ही दिन में पी डाली 80 हजार की दारू. दिल्ली के गरीब भूखें मर रहे हैं और दारुबाज  केजरीवाल जनता के पैसे पर ऐश कर रहे हैं.

 

 

 

जानकारी के लिए बता दें कि कर्नाटक में बनी गठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री बने एचडी कुमारस्वामी के शपथग्रहण समारोह में शिरकत करने पहुंचे अन्य राज्यों के नेताओं में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल काफी महंगे मेहमान साबित हुए थे. कुमारस्वामी के 7 मिनट के शपथ ग्रहण समारोह पर कर्नाटक सरकार का कुल 42 लाख रुपये खर्चा आया. इसमें आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू पर 8.72 लाख रुपये तो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मेहमानवाजी पर कुल 1.85 लाख रुपये हुए खर्चा आया था. ये जानकारी RTI के जरिए सामने आई थी.

 

बेंगलुरू में एक होटल में 2 घंटे के भीतर खाने-पीने में 76 हजार रुपये खर्च करने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी चुटकी ली है. उन्होंने ट्वीट किया है कि अब समझ में आया कि दिल्ली में सीसीटीवी क्यों नहीं लग सके हैं. सुना है दो घंटे में ही 80 हजार की दारू खींच दी.

 

Also Read: कुमारस्वामी के शपथग्रहण में फुंका 42 लाख, अकेले केजरीवाल पर हुआ 1.85 लाख का खर्च

 

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करेंआप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )