कॉमेडी किंग कप‍िल शर्मा जल्दी ही करेंगे नए प्रोजेक्ट के साथ वापसी

 

कॉमेडियन किंग कहलाए जाने वाले कपिल शर्मा लाइमलाइट से दूर चले रहे हैं. पिछले कई दिनों से कपिल शर्मा के बारे में कोई खोज खबर नहीं थी, हालांकि बीच-बीच में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती रही हैं. फैंस अपने चहेते कप‍िल का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. मीड‍ियो रिपोर्ट के मुताबिक कप‍िल शर्मा अक्टूबर में कमबैक करेंगे.

 

 

डीएनए की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक ग्रीस में गर्लफ्रेंड ग‍िन्नी संग हॉलीडे पर कप‍िल शर्मा जल्द वापसी करने की प्लानिंग कर रहे हैं. कॉमेड‍ियन का इन द‍िनों वजन बढ़ गया है. अपने वजन को कम करने के लिए कप‍िल शर्मा जल्द ट्रेन‍र को हायर करने वाले हैं. प‍िछले द‍िनों सोशल मीड‍िया पर फैंस से चैट के दौरान कप‍िल ने कहा था, वो जल्द कमबैक करेंगे. फिलहाल अपने रुटीन को ठीक करने की कोश‍िश कर रहे हैं.

 

 

कप‍िल टीवी इंडस्ट्री में अब तक के सबसे सफल कॉमेड‍ियन में गिने जाते हैं. उनके पुराने शो आज भी टीवी पर ऑनएयर होते हैं. ऐसे में उनके नए प्रोजेक्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहेगा. मालूम हो कि स्टार कॉमेडियन सुनील ग्रोवर से झगड़े के बाद ‘द कपिल शर्मा शो’ और इसके बाद आया ‘फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा’ दोनों ही फ्लॉप हो गए थे. इतना ही नहीं कपिल शर्मा की दूसरी फिल्म फिरंगी भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.

 

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करेंआप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )