बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) इन दिनों न्यूयॉर्क में मेटास्टेटिक कैंसर (Metastatic Cancer) का इलाज करवा रही हैं. सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया के जरिये खुद को कैंसर होने की खबर दी थी. बीमारी का ऐलान करने के बाद से सोनाली बेंद्रे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपडेट देती रहती हैं. कुछ दिन पहले सोनाली बेंद्रे ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने इलाज के लिए अपने बाल कटवाए थे. ये वीडियो खूब वायरल हुआ था. अब सोनाली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी है जिसमें बता रही हैं कि उन्होंने किस तरह अपने बेटे को इस बीमारी के बारे में बताया और उसका किस तरह का रिएक्शन आया था.
सोनाली बेंद्रे ने अपने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट में लिखा हैः “12 साल, 11 महीने और 8 दिन पहले जब उसका जन्म हुआ है, उसके बाद से ही वो मेरे दिल पर राज करता है. उसके बाद से ही उसकी खुशी और देखभाल ही मेरी और गोल्डी के जीवन के केंद्र में रही है. जब कैंसर ने मेरी जिंदगी बहुत ही खराब रूप अख्तियार कर लिया तो हमारी सबसे बड़ी मुश्किल यह थी कि हम उसे इस बारे में कैसे बताएंगे.
हम उसकी जितनी चिंता करते हैं, ऐसे में हमें पता था कि उसे हमें सारी तथ्यों से रू-ब-रू कराना पड़ेगा. हम हमेशा से उसे सच्चाई बताते आए हैं और इस बार भी हमें कुछ ऐसा ही करना था. उसने बहुत ही परिपक्वता के साथ इस खबर को झेला…और तुरंत ही मेरे लिए ताकत और सकारात्मकता का स्रोत बन गया. कई बार तो उसकी भूमिका एकदम बदल ही जाती है, और वह मुझे बताता है कि क्या करना चाहिए!
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )
















































