डोनल्ड ट्रंप : अगली धमकी पर चुप नहीं, रहेंगे हम

 

 

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को ईरान से ‘शत्रुता’ भरी नीतियों के लिए कड़ी चेतावनी दी है. राष्ट्रपति हसन रूहानी ने ट्रंप के चेतावनी देते हुए कहा, ”मिस्टर ट्रंप, आप शेर की पूंछ से मत खेलिए, क्योंकि इससे केवल पछतावा ही होगा.”

 

 

 

ईरानी अख़बार तेहरान टाइम्स के मुताबिक़ रूहानी ने ईरानी राजनयिकों को संबोधित करते हुए कहा, ”अमरीकी इस बात को पूरी तरह से समझते हैं कि ईरान के साथ शांति सभी तरह की शांति की जननी है और इसी तरह ईरान के साथ युद्ध सभी तरह के युद्ध की जननी है.

 

 

 

मैं किसी को धमकी नहीं दे रहा, लेकिन कोई हमें डरा या धमका नहीं सकता.”
ईरान की इस धमकी पर अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर राष्ट्रपति रूहानी को आगाह किया है.

 

 

 

ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, ”ईरानी राष्ट्रपति रूहानी के लिए: अमरीका को कभी दोबारा धमकी मत देना. अगर आपने ऐसा किया तो ऐसे परिणाम भुगतने होंगे जो इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ है. अमरीका अब वो देश नहीं रहा जो आपकी धमकी को सुन ले. इसलिए सावधान!”

 

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करेंआप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )