तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला कहा – शर्मसार हो रहा बिहार, कुर्सी छोड़ो नीतीश कुमार

 

आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर फिर निशाना साधा है। तेजस्वी ने मुजफ्फरनगर के बालिका गृह में हुए 29 लड़कियों के साथ रेप की घटना को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने गुरुवार सुबह नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया. तेजस्वी मुजफ्फरपुर की घटना के खिलाफ में 28 जुलाई को साइकिल रैली करने वाले हैं, उन्होंने साइकिल रैली का पोस्टर जारी करते हुए ट्वीट किया है।

 

 

 

प्रदेश में बढ़ रही हिंसा और बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं के खिलाफ आरजेडी की इस साइकिल यात्रा को सफल बनाने के लिए तेजस्वी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अभी कुछ दिनों पूर्व ही इस साइकिल यात्रा को लेकर तेजस्वी यादव की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वह साइकिल चलाते हुए दिख रहे थे। उस समय यह कहा गया कि तेजस्वी यात्रा की तैयारी कर रहे हैं।

 

बता दें कि करीब 115 किलोमीटर की इस यात्रा में युवा आरजेडी के 5000 से भी ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे।