नंदिता दास काफी समय से अपने ड्रीम प्रोजेक्ट मंटो पर काम कर रही थीं. उनकी फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है औऱ अब आज यानी 15 अगस्त के मौके पर फिल्म का ट्रेलर भी सामने आ चुका है. फिल्म का यह ट्रेलर 15 अगस्त से एक दिन पहले यानी कि 14 अगस्त को ही रिलीज कर दिया गया था. वहीं कुछ समय पहले फिल्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. तभी से लोग फिल्म में मंटो बने नवाजुद्दीन (Nawazuddin Siddiqui) को देखने के लिए बेताब हो रहे हैं.
इस फिल्म को एच.पी स्टूडियो, फिल्म्स्टॉक और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के जरिए प्रोड्यूस किया जा रहा है. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ-साथ रसिका दुग्गल, ताहिर राज भसीन, ऋषि कपूर और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार नजर आएंगे.
यह फिल्म लेखक मंटो के 1946 से 1950 तक के जीवन पर केंद्रित है. लेखक भारत विभाजन पर लिखी गई अपनी कहानियों के लिए दुनिया भर में विख्यात हैं. उनका जन्म 11 मई, 1912 को हुआ था और वह बाद में पाकिस्तान चले गए. मंटो का निधन 55 साल की उम्र में 18 जनवरी, 1955 को हुआ था.
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )











































