बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हमेशा से ही अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। इससे पहले स्वरा संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ में जौहर सीन दिखाने और पाकिस्तान में ‘वीरे दी वेडिंग’ फिल्म बैन होने पर विवादित बयान दे चुकी हैं। इस बार स्वरा ने भारतीय सेना को अपना निशाना बनाया है।
इस बार स्वरा ने भारतीय सेना के साथ कई और मुद्दो पर हैशटैग के साथ ट्वीट किया। इन मुद्दों में मॉब लिंचिंग और हॉरर किलिंग जैसे मुद्दों को हाइलाइट किया। स्वरा ने हर मुद्दे को लेकर सिलसिलेवार ट्वीट किए और अपनी राय रखी। स्वरा की इस हरकत की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
स्वरा ने इस बार भारतीय सैनिकों को बेवकूफ तक कह डाला। इसके साथ ही स्वरा ने जम्मू कश्मीर में मेजर लीतुल गोगोई द्वारा पत्थरबाज को जीप के बोनट में बांधकर गांवों में घुमाने का जिक्र भी ट्वीट में किया। मेजर लीतुल गोगोई किस्सा इसी साल अप्रैल महीने का है। दरअसल, श्रीनगर में लोकसभा के उपचुनाव के दौरान सेना पर लोग पत्थरबाजी कर रहे थे। पोलिंग पार्टी को पत्थरबाजों से बचाने के लिए गोगोई ने आर्मी की जीप में पत्थरबाज को बांधकर गांव में घुमाया था।

स्वरा भास्कर को भारतीय सेना पर की गई टिप्पणी की वजह से यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा – ‘स्वरा को फेम पाने की बहुत जल्दी है। मुझे ऐसा लगता है कि उन्हें अपनी थर्ड ग्रेड फिल्मों पर ध्यान करना चाहिए।’ एक और यूजर ने लिखा- ‘आपको शर्म आती है। हमारी आर्मी हमारे देश का अभिमान है। शायद आप को किसी ने देश हित की शिक्षा नहीं दी, क्योंकि देश हित की शिक्षा परिवार से मिलती है। परिवार आपकी भाषा से आप जैसा ही होगा।’
आपको बता दें, स्वरा भास्कर आखिरी बार ‘वीदे दी वेडिंग’ फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में स्वरा के साथ सोनम कपूर, करीना कपूर खान और शिखा तलसानिया मुख्य किरदार में थी। यह फिल्म लड़कियों की दोस्ती पर आधारित थी। इस फिल्म को शशांक घोष ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )











































