मात्र तीन महीने में रिलायंस इंडस्ट्रीज को 9485 करोड़ का मुनाफा

 

 

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी कर दिए है. कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 4.5 फीसदी बढ़कर 9,485 करोड़ रुपये रहा है. वहीं, पिछले साल की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 9,079 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 42.2 फीसदी बढ़कर 1.29 लाख करोड़ रुपये रही है. वित्त वर्ष 2018 के पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का कंसोलिडेटेड आय 90,537 करोड़ रुपये रही थी. तिमाही दर तिमाही आधार पर पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का कंसोलिडेटेड पेटकेम से होने वाली आय 38,113 करोड़ रुपये से बढ़कर 40,287 करोड़ रही है. तिमाही आधार पर पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का कंसोलिडेटेड पेटकेम एबिट 6,435 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,857 करोड़ रुपये हो गई है.

 

 

 

तिमाही दर तिमाही आधार पर पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिफाइनिंग से होनेवाली आय 93,519 करोड़ रुपये से बढ़कर 95,646 करोड़ रुपये हो गई है. तिमाही आधार पर पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का कंसोलिडेटेड रिफाइनिंग एबिट 5,607 करोड़ रुपये से घटकर 5,315 करोड़ रुपये हो गई है.

 

 

 

तिमाही आधार पर पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल से होने वाली आय 24,183 करोड़ रुपये से बढ़कर 25,890 करोड़ रुपये हो गई है. तिमाही दर तिमाही आधार पर पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का रिटेल एबिट 951 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,069 करोड़ रुपये हो गई है.

 

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करेंआप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )