सानिया मिर्ज़ा ने ‘इंडियन भाभी’ बनकर दी पाकिस्तानियों को बधाई, ट्विटर पर हुई जमकर ट्रोल

 

जब से सानिया मिर्ज़ा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की है तब से उनकी नागरिकता को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. खासकर तब जब भारत और पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस होता है.

एचटी ब्रंच से बात करते हुए सानिया ने कहा, ‘मैने क्रिकेटर से शादी दोनों देशों को मिलाने के लिए नहीं की है. लोगों को लगता है कि मैंने और शोएब ने दोनों देशों को मिलाने के लिए शादी की है. हर साल जब भी मैं अपने ससुराल पाकिस्तान जाती हूं तो मुझे वहां काफी प्यार मिलता है.’

 

लेकिन इससे ट्रोल करने वालों पर फर्क नहीं पड़ा. सानिया मिर्ज़ा इस साल अक्टूबर में मां बन सकती है. 14 अगस्त को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने ट्वीट किया, ‘मेरे पाकिस्तानी मित्रों आपकी इंडियन भाभी की ओर से शुभकामनाएं.’

 

लेकिन किसी फ़ॉलोवर ने ट्वीट किया आपका भी स्वतंत्रता दिवस आज ही है न. सानिया मिर्ज़ा ने इस पर जवाब दिया, ‘जी नहीं मेरा और मेरे देश का स्वतंत्रता दिवस कल है और मेरे पति और उनके देश का आज. उम्मीद करती हूं कि आपका संदेह दूर हो गया होगा. वैसे आपका कब है क्योंकि लगता है आपको काफी भ्रम है.’

 

मंगलवार को सानिया मिर्ज़ा ने लोगों को प्रेम और शांति से रहने की सलाह दी थी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘क्या नफरत न करना वास्तव में इतना कठिन है. जब से हमारा जन्म हुआ है तब से हमें प्रेम करना सिखाया जाता रहा है और प्रेम करना ही ज़्यादा नेचुरल है. हमने कब से अपनी दुनिया ऐसी बना ली जब से प्यार के ऊपर नफरत की जीत होने लगी.’

 

जब किसी फॉलोवर ने लिखा कि ट्रोल्स को गंभीरता से न लें. बच्चे को स्वस्थ रहने के लिए ज़्यादा सेरोटोनिन की ज़़रूरत है तो सानिया ने लिखा, ‘मै मुस्कुरा रही हूं किसी को मेरा दिमाग बदलने के लिए ट्रोल से काफी कुछ ज़्यादा करना पड़ेगा.’

 

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करेंआप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )