साहेब बीवी और गैंगस्टर- 3 के रोमांटिक सीन करने में आती थी, बाबा को शर्म

 

 

मीडिया से बातचीत में चित्रांगदा ने बताया, ”शुरुआत में मैं ओरिजनल रॉकस्टार के साथ रोमांस करने को लेकर नर्वस थी. लेकिन जब वे सेट पर पहुंचते और रोमांटिक सीन की शूटिंग शुरू करते तो वे खुद ही शरमा जाते थे. उन्होंने कभी मेरी तरफ नहीं देखा.”

 

Image result for saheb biwi gangster romantic seen

 

 

फिल्म में अपने गैंगस्टर रोल पर संजय दत्त ने कहा, ”इससे पहले मैंने जिन गैंगस्टर के रोल प्ले किए हैं, ये उससे बिल्कुल अलग है. मेरा रोल फिल्म वास्तव के किरदार से हटके है.”

 

 

 

बताते चलें कि मूवी में लता मंगेशकर के क्लासिक गाने ”लग जा गले” को रीक्रिएट किया गया है. इसे जोनिता गांधी ने गाया है. गाने में चित्रांगदा सिंह और माही गिल नजर आ रही हैं. गाने के रीमिक्स वर्जन को अच्छे रिव्यूज नहीं मिल रहे. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि नए वर्जन में वो क्लासिक टच नजर नहीं आ रहा.

 

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करेंआप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )