सोनिया गांधी को नहीं है आंकड़ों का ज्ञान, उनका गणित कमजोर है’ : मंत्री अनंत कुमार

 

संसद के मॉनसून सत्र में एनडीए सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर शुक्रवार को होने वाली चर्चा को लेकर पक्ष और विपक्ष में बयानबाजी तेज हो गई है। कल (बुधवार को) सोनिया गांधी ने विपक्ष के पास संख्याबल होने का संकेत दिया तो आज संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने सोनिया पर पलटवार किया।

 

 

 

अविश्वास प्रस्ताव पर सोनिया गांधी के बयान पर संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि ‘सोनिया गांधी का गणित कमजोर है। वह आंकड़ोंं का पता नहीं लगा पाती हैं, 1996 में भी ऐसी आंकड़ा लगाया था.. बाद में क्या हो। वह दुनिया के सामने है,  इस बार भी गणित कमजोर होने के कारण फिर से आंकड़ा सही नहीं निकाल पा रही है’। अनंत कुमार का कहना है कि मोदी सरकार बहुमत में है, सरकार को भारी समर्थन सदन के बाहर भी है और संसद के अंदर भी भारी समर्थन है।

 

दरअसल, मॉनसून सत्र में लोकसभा में बीजेपी सरकार के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव को स्‍पीकर की मंजूरी मिलने के बाद विपक्ष के हौसले बुलंद हैं। संप्रग अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने सदन में अपने सांसदों की संख्‍या पर कहा था कि ‘कौन कहता है कि हमारे पास संख्‍याबल नहीं है।’ शुक्रवार को अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा के दौरान पूरे विपक्ष की ताकत दिखेगी’।