250 ग्राम मांस… लखनऊ के हजरतगंज में मौलाना अब्दुल्ला सलीम का फूंका गया पुतला, CM योगी की मां को लेकर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

UP: लखनऊ के हजरतगंज इलाके में अटल चौराहा आज सुबह से ही विरोध प्रदर्शन का केंद्र बन गया। बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में सैकड़ों युवाओं ने सड़क पर उतरकर अपना गुस्सा जाहिर किया। प्रदर्शनकारियों ने मौलाना का पुतला जलाया और उनकी गिरफ्तारी तथा FIR दर्ज करने की मांग की। यह घटना राज्य में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयानों पर बढ़ते आक्रोश को उजागर करती है।

विवादित बयान

मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने बिहार में एक धार्मिक सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की मां के बारे में आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी की। शामिल मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने अपनी तकरीर में विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के बारे में भड़काऊ शब्द बोले। उन्होंने मंच से कहा कि यूपी में यदि किसी के पास 250 ग्राम मांस भी हो, तो प्रशासन उसे अपराधी मानकर सख्त कार्रवाई करता है, और इसे तंज के रूप में पेश करते हुए उन्होंने व्यक्तिगत हमला और समाज में नफरत फैलाने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया।

Also Read: डिजिटल नेटवर्क से दूर जा रहे हैं बाबा बागेश्वर…धीरेंद्र शास्त्री एक महीने के लिए एकांतवास में जाएंगे, बद्रीनाथ के बर्फीले पहाड़ों में करेंगे साधना

अटल चौराहा पर विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन

हजरतगंज में बड़ी संख्या में युवा जुटे और मौलाना सलीम का पुतला फूंककर अपने गुस्से का इजहार किया। उन्होंने नारे लगाते हुए पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान माहौल शांतिपूर्ण था, लेकिन प्रदर्शनकारियों का गुस्सा स्पष्ट था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चार दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और बड़े स्तर पर किया जाएगा।

संतों और नेताओं का समर्थन

अयोध्या के महंत राजू दास हनुमानगढ़ी सहित कई धार्मिक नेताओं ने भी इस बयान की निंदा की। उन्होंने इसे ‘अशोभनीय’ और ‘सामाजिक सद्भाव के खिलाफ’ बताया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अनुराग तिवारी ने कहा कि ऐसी टिप्पणी किसी भी समाज में स्वीकार्य नहीं है और मौलाना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उनके अनुसार, समाज में तनाव फैलाने वाले ऐसे बयान बर्दाश्त नहीं किए जा सकते।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)