UP: यूपी के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले के बुढ़ाना में पुलिस और दो बाइक सवार बदमाशों के बीच भयंकर मुठभेड़ हुई। इस दौरान 50 हजार रुपये का इनामी अमजद घायल हुआ और उसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, अमजद का साथी फरार होने में सफल रहा।
पुलिसकर्मी भी हुए घायल
मुठभेड़ के दौरान बुढ़ाना कोतवाली के दरोगा संदीप और सिपाही अशफाक घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी बीच, एसपी देहात आदित्य बंसल की बुलेटप्रूफ जैकेट और उनकी गाड़ी पर भी गोली लगी, लेकिन वे सुरक्षित रहे।
Also Read: झारखंड के सारंडा जंगल में मुठभेड़, 2.35 करोड़ के इनामी नक्सलीयों समेत 15 ढेर
बदमाश की आपराधिक इतिहास
पुलिस ने बताया कि अमजद अन्तर्राज्यीय स्तर का अपराधी था। उसके खिलाफ मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत और गाजियाबाद समेत कई जिलों में हत्या, लूट, चोरी और गैंगस्टर जैसे संगीन अपराधों में लगभग 40 मुकदमे दर्ज हैं। बुढ़ाना कोतवाली में दर्ज लूट के दो मामलों में वह वांछित चल रहा था।
हथियार और दस्तावेज बरामद
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अमजद के पास से एक पिस्टल और कार्बाइन बरामद की। इसके अलावा, उसके पास से कुछ जेवर और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी पुलिस ने जब्त किए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के साथी की तलाश जारी है और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।













































