AI Summit के पहले दिन हुई अव्यवस्था को लेकर केंद्रीय सोमवार (16 फरवरी) को दिल्ली के भारत मंडपमम में आयोजित किए गए इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 समारोह में गए लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसको लेकर सोशल मीडिया ने लोगों ने सरकार की अव्यवस्था की जमकर आलोचना की. इसके बाद मंगलवार (17 फरवरी) को इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने समिट के पहले दिन जिन लोगों को दिक्कतें हुईं, उसे लेकर खेद व्यक्त करते हुए उनसे माफी मांगी. वैष्णव ने कहा कि आज समिट में 70,000 से ज़्यादा लोग आए हैं और विज़िटर्स, बड़े लोगों और एग्ज़िबिटर्स में एनर्जी साफ़ देखी जा सकती है. इस समिट को दुनिया के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इवेंट में से एक बताया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार खुले विचारों वाली है और यूज़र को आसान एक्सपीरियंस देने के लिए सुझावों पर ध्यान देने की कोशिश करने को तैयार है. दिल्ली के भारत मंडपम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘यह दुनिया का सबसे बड़ा AI समिट है. रिस्पॉन्स ज़बरदस्त था. इस समिट में पहुंचे लोगों की एनर्जी साफ़ तौर पर देखी जा सकती है. हम देख सकते हैं कि अब ऑर्गनाइज़ेशन बहुत स्मूद है. अगर कल किसी को कोई दिक्कत हुई है, तो हम उसके लिए माफ़ी चाहते हैं.’ केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, ‘आपके पास जो भी फ़ीडबैक है, प्लीज़ हमारे साथ शेयर करें. हम खुले विचारों वाले हैं. हम आप सभी के लिए इस एक्सपीरियंस को और भी आसान और मज़ेदार बनाने की कोशिश करेंगे. हमारे पास एक वॉर रूम है जो कल से ही काम कर रहा है. मेरी पूरी टीम इस समिट के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है.’
दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ के पहले दिन हुई अव्यवस्थाओं पर केंद्र सरकार ने माफी मांगी है। केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 17 फरवरी को कहा कि समिट के पहले दिन उम्मीद से कहीं ज्यादा भीड़ जुटी, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हुई। हम लोगों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगते हैं।समिट के पहले दिन हजारों की संख्या में स्टार्टअप फाउंडर्स, टेक एक्सपर्ट्स और विदेशी डेलीगेट्स पहुंचे थे। भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा के कारण एंट्री पॉइंट्स पर लंबी कतारें लग गई थीं। ग्लोबल टेक कंपनियों के प्रतिनिधि और डेलीगेट्स को घंटों इंतजार करना पड़ा।
Also read:पंजाब सीएम मान को घातक केमिकल पोलोनियम देने का दावा, भगवंत मान अस्पताल में भर्ती
समिट के दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह दुनिया का सबसे बड़ा AI समिट है। इवेंट के पहले दिन ही 70 हजार से ज्यादा लोग कार्यक्रम में पहुंचे हैं। अब इंतजाम ठीक हैं, लेकिन अगर कल किसी को परेशानी हुई तो हम उसके लिए माफी मांगते हैं।उन्होंने कहा कि सरकार सुझावों के लिए तैयार है और अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक ‘वॉर रूम’ बनाया गया है जो चौबीसों घंटे काम कर रहा है।’वॉर रूम’ एक ऐसा कंट्रोल सेंटर होता है जहां से पूरे वेन्यू की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाती है।
कई एग्जीबिटर्स ने शिकायत की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले सुरक्षा जांच के नाम पर उन्हें उनके ही स्टॉल से बाहर कर दिया गया। स्टार्टअप ‘नियो सेपियन’ के CEO धनंजय यादव ने आरोप लगाया कि सुरक्षा जांच के लिए जब उन्हें स्टॉल से बाहर भेजा गया, तब उनके कीमती AI वियरेबल्स गायब हो गए। रिस्किल के फाउंडर पुनीत जैन और एंटरप्रेन्योर प्रियांशु रत्नाकर ने मैनेजमेंट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पैची वाई-फाई, मोबाइल नेटवर्क की समस्या और रजिस्ट्रेशन में बार-बार हो रही दिक्कतों ने अनुभव खराब किया। फाउंडर्स का कहना था कि VIP मूवमेंट की वजह से उन लोगों को घंटों बाहर खड़ा रखा गया जो देश का AI भविष्य बना रहे हैं।
समिट में हुई अव्यवस्ता पर कांग्रेस ने एक पोस्ट किया है। इसमें लिखा- दिल्ली में AI समिट हो रहा है, लेकिन वहां के हालात बहुत ही भयानक हैं। समिट में मिस-मैनेजमेंट से फाउंडर्स और एग्जिबिटर्स बेहद परेशान हैं। उनका कहना है कि PM मोदी के आने के लिए मेन हॉल खाली करा दिया गया और एग्जिबिटर्स को उनके ही पेड स्टॉल्स से निकाल दिया गया।ये सब इसलिए हुआ क्योंकि AI समिट के पहले ही दिन नरेंद्र मोदी अपने लाव-लश्कर के साथ वहां फोटो खिंचवाने और रील बनवाने पहुंच गए। ये दिखाता है कि मोदी को सिर्फ अपनी छवि चमकाने से मतलब है। विश्व स्तर पर देश की इमेज बर्बाद होने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को किया था। ये इवेंट 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में चलेगा। समिट के साथ-साथ ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का भी आयोजन किया गया है। एक्सपो में दुनियाभर की कंपनियों ने अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस को पेश किया है। यहां आम लोग देख सकेंगे कि एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है और भविष्य में AI से खेती, सेहत और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में क्या बदलाव लाने वाला है। सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन जैसे टेक दिग्गज भी इवेंट में शामिल हो रहे हैं।
INPUT-ANANYA MISHRA












































