यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का AI Summit में प्रदर्शन, टी-शर्ट उतारकर पीएम मोदी के खिलाफ किया विरोध, बीजेपी भड़की, बोली- ये देश विरोधी हरकत

भारत मंडपम में AI शिखर सम्मेलन के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया। पुलिस और आयोजकों द्वारा संदिग्ध व्यवहार के बाद कार्यकर्ताओं की पहचान की गई, कृष्णा हरि, राष्ट्रीय सचिव, भारतीय युवा कांग्रेस, कुंदन यादव, बिहार राज्य सचिव, अजय कुमार, उत्तर प्रदेश राज्य उपाध्यक्ष, और नरसिम्हा यादव, राष्ट्रीय समन्वयक सभी भारतीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारी हैं। बताया गया कि ये लोग QR कोड से प्रवेश कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और बाद में अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने लगे।

यूथ कांग्रेस का एक्स पोस्ट 

यूथ कांग्रेस ने एक्स पोस्ट करते हुए लिखा, जब विदेश नीति में झुकाव, कॉरपोरेट दबाव और चुप्पी हावी हो… तो साफ है, PM मोदी COMPROMISED हैं!!इसी सच्चाई को बेनकाब करने भारतीय युवा कांग्रेस के जाबांज कार्यकर्ता AI Summit पहुँचे और ‘Compromised PM’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया! देश की अस्मिता से कोई समझौता नहीं! इंकलाब जिंदाबाद

अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस और विशेषकर राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने लिखा कि जब भारत एक प्रतिष्ठित वैश्विक AI शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, तब कांग्रेस ने गरिमा की जगह ‘अड़ंगा डालने’ का रास्ता चुना। मालवीय ने यह भी दावा किया कि अर्द्धनग्न प्रदर्शन का उद्देश्य देश को वैश्विक मंच पर शर्मिंदा करना था।

Also Read:गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने दांव पर लगाई भारत की इज्जत, सरकार ने लगाई फटकार, कहा- खाली करो एक्सपो

प्रदीप भंडारी की कांग्रेस पर तीखी टिप्पणी

बीजेपी के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस कृत्य ने दुनिया के सामने देश का अपमान किया है और उन्होंने प्रदर्शनकारियों के व्यवहार की तुलना ‘अर्बन नक्सल’ से की। भंडारी ने कहा कि भारत के इतिहास में इस तरह की हरकत पहले कभी नहीं हुई और राहुल गांधी ने साबित कर दिया कि वे देश के विरोध में खड़े हैं।

Also Read:AI summit 2026: Galgotia University should Ban ! AI summit में देश के सम्मान का बनाया मज़ाक !

बीजेपी  का आरोप

भंडारी ने इस प्रदर्शन को ‘देश विरोधी हरकत’ कहते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस को देश के विकास और प्रतिष्ठा से नफरत है। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक विरोध करना लोकतंत्र का अधिकार हो सकता है, लेकिन ऐसी कृत्य जो भारत की वैश्विक छवि को धूमिल करें, गलत हैं। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारे में दोनों ही पार्टियों के बीच तीखी आलोचना और प्रतिक्रिया देखने को मिली है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.