UP: श्रावस्ती में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, कृषि विभाग का बाबू 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

श्रावस्ती: श्रावस्ती (Shravasti) जनपद में एंटी करप्शन टीम (Anti-Corruption Team) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग (Agriculture Department) के एक बाबू को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के बाद विकास भवन स्थित कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।

जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में छापेमारी

जानकारी के अनुसार जिला कृषि अधिकारी कार्यालय श्रावस्ती में तैनात बाबू सुनील कुमार मौर्य पर एक पीड़ित से काम कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी।

Also Read: मथुरा के 2 गांव में 80 ठग, 34 गिरफ्तार और 45 फरार… यूपी पुलिस ने बड़े साइबर नेटवर्क का किया पर्दाफाश

शिकायत के बाद बिछाया गया जाल

शिकायत की पुष्टि होने पर एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने कथित रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया।

मौके से साक्ष्य जब्त

टीम ने कार्यालय से आवश्यक दस्तावेज और बरामद रकम को साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Also Read: कानपुर देहात में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मयूर एडिबल, बावर्ची ग्रुप और वैभव एडिबल पर छापेमारी, लाखों लीटर तेल जब्त, सैंपल जांच के लिए भेजे गए

जांच जारी, सख्त कार्रवाई के संकेत

एंटी करप्शन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.