जापान में सीएम योगी का पैर छूकर बच्चे ने किया प्रणाम, बच्चे ने सुनाया संस्कृत का श्लोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान दौरे पर हैं। सीएम योगी के यामानाशी जाने के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें वे रास्ते में एक भारतीय परिवार से मुलाकात करते दिखे। सीएम योगी आदित्यनाथ जापान में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों और बच्चों से मिले। मुख्यमंत्री ने उन लोगों के साथ बात की। बच्चों ने सीएम योगी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान बच्चे श्लोक पढ़ते सुनाई दिए। सीएम ने बच्चों को चॉकलेट गिफ्ट कीं। इस दौरान औद्योगिक विकास मंत्री नंद प्रसाद गुप्ता नंदी और अन्य अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे।

सीएम योगी के जापान में भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात के दौरान का वीडियो सामने आया है। इसमें वे भारतीय मूल के परिवारों से मुलाकात करते दिखते हैं। अधिकारियों ने सीएम योगी को बताया कि सुबह ये लोग होटल में भी मुलाकात करने आए थे। रास्ते में मुलाकात के दौरान एक महिला से सीएम योगी बातचीत करते दिखे। उन्होंने अपने भारतीय जुड़ाव के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने अपने नन्हें बच्चे से सीएम योगी को मिलाया।

सीएम योगी से मुलाकात के क्रम में बच्चे ने शक्तिशाली शिव मंत्र ‘कर्पूरगौरं करुणावतारं’ सुनाना शुरू किया। इस मंत्र को पूरा करने में बच्चा जब अटका तो सीएम योगी उसे पूरा करते दिखे। इसी तरह ‘गुरूर्ब्रह्मा गुरूर्विष्णुः गुरूर्देवो महेश्वरः’ मंत्र को भी सुनाने के क्रम में सीएम योगी इसे शुरू कराते दिखे। इसके अलावा सीएम योगी बच्चों को गिफ्ट देते भी दिखे।

बता दें कि सीएम योगी का जापान दौरा आज खत्म हो रहा है. जिसके बाद वो भारत वापसी के लिए निकलेंगे. सीएम योगी का ये दौरा यूपी में निवेश और रोज़गार की दृष्टि से बेहद अहम रहा है. इस दौरान उन्होंने कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की और यूपी में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया. सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार में राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर और क़ानून व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर काम किया गया है।

INPUT-ANANYA MISHRA