उत्तर प्रदेश: परिजनों को प्रेम प्रसंग नहीं था मंजूर… प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटक कर दे दी जान, घर में मचा कोहराम

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (Barabanki) जिले के थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई है. जहां पर एक प्रेमी जोड़े का शव मिलने से सनसनी मच गई. जब लोगों ने एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटका देखा तो यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई. और देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बता दें घटना थाना मो0पुर खाला क्षेत्र के गांव लालपुर करौता की है. स्थानीय निवासी हसनैन पुत्र उस्मान (22) वर्ष बाइक की मरम्मत का काम करता था. बीते गुरुवार दोपहर से वह घर से लापता था. तो वही करौता निवासी शीबा पुत्री पीर मो0 (20) वर्ष भी उसी समय से घर से गायब थी. माना जा रहा है कि प्रेमी प्रेमिका ने परिजनों के विरोध को देखते हुए जान देने का फैसला किया. शुक्रवार को दोनों पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर झूल गए.

Also Read: सुल्तानपुर: डायल 112 सिपाही पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक विगत 4 साल दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों के प्रेम प्रसंग से परिजन खुश नहीं थे। परिजनों के विरोध करने पर भी दोनों नहीं माने और दोनों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.