होली पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर होगी कार्रवाई…UP में CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

UP: त्योहारों के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं।सीएम योगी (CM Yogi) ने सभी जिलों के डीएम, एसपी और वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे त्योहारों के दौरान लगातार फील्ड में मौजूद रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो और व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रहे, इसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।

यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने होली के दौरान सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाने, ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई करने और बिना हेलमेट व सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाने को कहा गया है। साथ ही शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि त्योहार के उत्साह में कोई अप्रिय घटना न हो।

Also Read: UP सरकार ने घोषित की होली की 3 दिन की छुट्टी, कर्मचारियों को त्योहार से पहले मिलेगा वेतन

अतिरिक्त बसों का संचालन और सुरक्षा इंतजाम

लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों की सुविधा के लिए रोडवेज की अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। सभी लंबी दूरी की बसों में दो ड्राइवर तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि थकान के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। अनफिट बसों के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और परिवहन विभाग के अधिकारी स्वयं मैदान में उतरकर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

कानून-व्यवस्था पर सख्त नजर

सरकार ने साफ किया है कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। पुलिस और प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ लगातार गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। कुख्यात अपराधियों पर निगरानी रखने और संभावित संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। होली के साथ रमजान माह भी चलने के कारण सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है, और पुलिस कर्मियों की छुट्टियां पहले ही रद्द कर दी गई हैं ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.