4 मार्च को पूरा देश होली 2026 का पर्व मनाएगा। ऐसे में त्योहार नजदीक है और इसी वजह से बाजारों में पहले ही रंग-बिरंगी पिचकारियों और तरह-तरह के उपहारों की भरमार देखने को मिल रही है। आज के जमाने में पिचकारियों की डिजाइन और तकनीक इतनी आकर्षक हो गई है कि बच्चों का ध्यान खिंचना स्वाभाविक है। खासतौर पर खिलौने जैसी पिचकारियां बच्चों को बहुत भाती हैं।
2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से करीब 1 साल पहले होली से माहौल बन रहा है। लखनऊ की दुकानों में पिचकारियां आ गई हैं। इनमें मोदी-योगी छाप और धनुष-बाण छाप पिचकारी की धूम है। गुलाल वाले पटाखे भी आ गए हैं। बच्चों को ये सभी पिचकारियां भा रही हैं। होली की पिचकारी पर पीएम मोदी की तस्वीर के साथ ‘हिंदुस्तान की बोली – घर-घर होली’ जैसे स्लोगन प्रिंट हैं। पिचकारी में पीएम नरेंद्र मोदी, ब्रह्मोस, कुल्हाड़ी, हथौड़ा और म्यूजिकल ट्रेंड में हैं। इसके अलावा ऐसी सफेद टीशर्ट आई है जो पानी पड़ते ही रंगीन हो जाएगी।
लखनऊवासियों के लिए होली अब बस कुछ ही दिनों दूर है। ज्यादातर लोग अपनी खरीदारी पहले ही कर चुके होंगे, लेकिन जो लोग अभी भी कम बजट में बढ़िया होली का सामान खरीदना चाहते हैं, उनके लिए कुछ खास जगहें हैं। अगर बात पिचकारियों और रंगों की करें, तो अमीनाबाद आपके लिए बेहतरीन है। यह लखनऊ का सबसे पुराना और व्यस्त व्यावसायिक बाजार है, जहां आपको हर तरह की पिचकारी मिल जाएगी, कुछ 10-20 रुपए की सस्ती और कुछ 1000 रुपए तक की शानदार। इसके अलावा, अगर आप चाहते हैं कि 500-100 रुपए में पूरी होली की खरीदारी हो जाए, तो यहियागंज का थोक बाजार आपके लिए परफेक्ट है। यहां आपको हर तरह का होली का सामान किफायती दामों में आसानी से मिल जाएगा।
INPUT-ANANYA MISHRA
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं














