अश्लील वीडियो बनाकर परेशान कर रहा था Ex-बॉयफ्रेंड, शादीशुदा Ex-GF ने मुंह पर तेजाब डालकर उतारा मौत के घाट

UP: उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती ने अपने प्रेमी की हत्या कर दी। यह घटना रसड़ा थाना क्षेत्र के लोहटा गांव की है और इलाके में खौफ फैल गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हत्या का मुख्य कारण प्रेमी द्वारा युवती को अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करना और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना था।

तेजाब से जलाया गया शव मिला

10 फरवरी को पुलिस को एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ, जिसका चेहरा तेजाब से बुरी तरह झुलसा हुआ था। पुलिस जांच में मृतक की पहचान आजमगढ़ निवासी पंकज गुप्ता के रूप में हुई। तेजाब डालकर हत्या का यह तरीका जानबूझकर पहचान छिपाने के लिए अपनाया गया था।

Also Read: उत्तर प्रदेश: कासगंज में 16 वर्षीय छात्र कपिल की संदिग्ध मौत, गणित का पेपर देते समय अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते रास्ते में तोड़ा दम

शादीशुदा युवती को बन रहा था परेशान

जांच में यह भी पता चला कि पंकज गुप्ता का पास के गांव की एक शादीशुदा युवती से प्रेम संबंध था। पंकज लगातार युवती को अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहा था और रिश्ता दोबारा कायम करने का दबाव बना रहा था। मानसिक और भावनात्मक परेशानियों से तंग आकर युवती ने इस मामले को अपने भाई और भाभी के साथ साझा किया।

शादी समारोह में हुई हत्या की साजिश

पुलिस के अनुसार, हत्या की योजना 5 फरवरी को एक शादी समारोह के दौरान बनाई गई। 7 फरवरी को पंकज को बहाने से बुलाया गया और मौके का फायदा उठाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को फेंकने से पहले चेहरा तेजाब से जला दिया गया, ताकि उसकी पहचान न हो सके।

Also Read: उत्तर प्रदेश: परिजनों को प्रेम प्रसंग नहीं था मंजूर… प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटक कर दे दी जान, घर में मचा कोहराम

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारियां

बलिया के एसपी ओम वीर सिंह ने बताया कि इस मामले में कुल पांच नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अभी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों के बयान और जांच के आधार पर पुलिस उनकी तलाश में लगातार जुटी हुई है। मामले की गहराई में जांच जारी है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)