UP: गोण्डा में पुलिस मुठभेड़, मोरंग व्यवसायी के अपहरणकर्ता के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार

गोण्डा: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के गोण्डा से है,जहाँ जनपद के नवाबगंज में मोरंग व्यवसायी के अपहरण की घटना में शामिल दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली,जिसके बाद पुलिस ने दोनो बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल और 58 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

दो मार्च को गोण्डा के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पहली गांव निवासी सुशीला यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि काले रंग की थार गाड़ी से आए एक व्यक्ति ने उनके पति अंकित कुमार यादव को घर से बुलाया था। अंकित मोटरसाइकिल से कटरा तिराहा की ओर जा रहे थे, तभी अकबरपुर चौराहे के पास बदमाशों ने उन्हें जबरन थार में बैठाकर अपहरण कर लिया था।

Also Read: बलिया: लापरवाही की भेंट चढ़ी प्रसूता, जिला महिला चिकित्सालय में नेहा गोंड की मौत पर भारी आक्रोश

मामले में पुलिस ने अभियोग दर्ज कर चार टीमों का गठन किया था। जांच के दौरान पुलिस ने अपहृत अंकित कुमार यादव को मसकनवा गौशाला तिराहा के पास से सकुशल बरामद कर लिया था। जिसके बाद पुलिस अपहरण कर्ताओं की तलाश में थी,जिन्हें आज मुठभेंड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में गोण्डा के एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि, एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम शुक्रवार की रात्रि में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अपहरण की घटना में शामिल दो बदमाश उमरिया पावर हाउस की ओर आ रहे हैं।पुलिस टीम ने उमरिया पावर हाउस के पास संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

Also Read: उत्तर प्रदेश: बहराइच में सात बच्चों के पिता प्रेमी ने गर्भवती प्रेमिका को मारा चाकू, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश विकास मिश्रा निवासी रामापुर भगाही जिला गोंडा के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी सौरभ दुबे निवासी बनभरिया थाना परशुरामपुर जिला बस्ती भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे भी पकड़ लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि, बदमाश विकास मिश्रा के ऊपर अयोध्या जिले में पहले से भी चोरी सहित अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। जबकि दूसरे बदमाश सौरभ दूबे पर बस्ती के परशुरामपुर थाने में मारपीट सहित अन्य मामलों मुकदमे दर्ज हैं।

Input- Manoj Maurya (Reporter Gonda) 

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)