UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की मां को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी के बाद प्रदेश में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। इस मामले में मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ (Maulana Abdullah Saleem) बलरामपुर (Balrampur) जिले में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई बीजेपी के जिलाध्यक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर की गई। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी मौलाना के खिलाफ बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान
विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में उन्होंने कथित रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। वीडियो सामने आने के बाद कई संगठनों और आम लोगों ने इसे मुख्यमंत्री की मां का अपमान बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
प्रदेशभर में कार्रवाई की मांग
वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बीजेपी पदाधिकारियों और छात्रों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। कई स्थानों पर शिकायतें दर्ज कराई गईं और चेतावनी दी गई कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
लखनऊ में विरोध प्रदर्शन और पोस्टर
विवाद बढ़ने के बाद राजधानी लखनऊ में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। हजरतगंज क्षेत्र में कई जगह विरोध स्वरूप होर्डिंग लगाए गए, जिनमें मुख्यमंत्री की मां के सम्मान की बात लिखी गई थी। 7 मार्च को अटल चौक पर युवाओं ने इकट्ठा होकर मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )













































