मध्य पूर्व युद्ध के बिच ईरान ने इजरायल के डिमोना परमाणु रिएक्टर को निशाना बनाने की दे दी है चेतावनी। लेकिन वहीं बात करे विशेषज्ञो की तो उनका कहना है की ऐसा हमला परमाणु बम जैसा विस्फोट नहीं कर सखेगा। आखिर क्या है इसकी पूरी सच्चाई क्या सच में ईरान के पास परमाणु है या महज यह एक अफवाह है। लेकिन विशेषज्ञों की माने तो उनका यह कहना बिलकुल गलत नहीं है की रेडियोएक्टिव मटेरियल के फैलने से इजरायल समेत पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर तबाही हो सकती है और यह कही न कही परमाणु संकट की स्थिति भी बना सकती है।
सूत्रों की माने तो मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के बिच में एक नया और बेहद खतरनाक खतरा दस्तक दे रहा है और आने वाले कुछ समय में ये खतरा सामने भी आ जाएगा। अमेरिकी और इजरायली के लगातार हमलो के बिच एक ईरानी सैन्य अधिकारी ने स्थानिये न्यूज़ एजेंसी के संग बात चित में ये कहा की अगर अमेरिका और इजरायल ईरान में सत्ता बदलने की कोई भी कोशिस करते है तो ईरान इसका जवाब जंग के मैदान में देगा सैन्य अधिकारी ने ये भी पुष्टि किया है की अगर ऐसा कुछ भी इजरायल या अमेरिका करता है तो ईरान आपने आखिरी प्रभावी मिसाइलों से इजरायल के डिमोना परमाणु रिएक्टर को निशाना बना सकता है। और इसके साथ उन्होंने ये भी कहा की ये महज एक दावा नहीं बल्कि हमारी ओर से वार्निंग है। बता दे खबर ये भी सामने आ रही है की पूर्व मध्य के ऊर्जा ढांचे को भी टारगेट किया जा सकता है।
ईरानी अधिकारी के मुताबिक पुरे मध्य पूर्व के ऊर्जा सेक्टर को निशाना बनाया जा सकता है। ईरान के इस बयान से पूरी दुनिया चिंता में पड़ गयी है वजह ये है की ईरान के पास भले ही परमाणु बम हो या न हो लेकिन अगर ईरान ने डिमोना परमाणु रिएक्टर पर हमला किया तो उसका असर किसी परमाणु बम के हमले से काम नहीं होगा।
INPUT-ANANYA MISHRA
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)













































