यूपी पुलिस दारोगा (UP Police Sub Inspector Bharti 2026 ) व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आज से शुरू हो गई है. यह परीक्षा कल यानी 15 मार्च को भी आयोजित होगी. इस परीक्षा के लिए प्रदेशभर से 15,75,760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. परीक्षा प्रदेश के 75 जनपदों के 1090 परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में होगी. पहली पाली पूर्वान्ह 10.00 बजे से मध्यान्ह 12.00 बजे तक और दूसरी पाली अपरान्ह 03.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक होगी. परीक्षा केन्द्रों की सीसीटीवी से मॉनीटरिंग की जाएगी.
लखनऊ में यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। राजधानी के 54 स्कूल-कॉलेजों को सेंटर बनाया गया है। कई सेंटर पर गहन चेकिंग के साथ अभ्यर्थियों के जूते उतरवा लिए गए हैं। पायल-बिछिया भी उतरवा दी गई। आइरिस स्कैन के बाद एंट्री मिली। परीक्षा 14 और 15 मार्च को 2-2 पालियों में होगी। आज पहली पाली में करीब 22 हजार अभ्यर्थी पेपर देंगे। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे, दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक है। परीक्षा यूपी के सभी 75 जिलों में 1090 केंद्रों पर कराई जा रही है।
INPUT-ANANYA MISHRA
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

















































