LPG की बड़ी खेप आ रही भारत की ओर…दो भारतीय जहाज शिवालिक और नंदा देवी ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच, ईरान ने भारतीय ध्वज वाले दो लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) टैंकरों  शिवालिक और नंदा देवी को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दी। ये जहाज अब भारत की तरफ बढ़ रहे हैं और जल्द ही देश में LPG की बड़ी खेप पहुंचाएंगे। भारतीय नेतृत्व और ईरानी नेतृत्व के बीच हुई हालिया बातचीत के बाद ही यह अनुमति मिली थी।

LPG की आपूर्ति में अहम कदम

देशभर में रसोई गैस की कमी और लंबी कतारों के बीच यह खेप महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सरकारी अधिकारी कह चुके हैं कि वर्तमान में गैस की वास्तविक कमी नहीं है, बल्कि पैनिक खरीदारी के कारण लाइनें लंबी हैं। दोनों जहाजों का सुरक्षित भारत आने से घरेलू LPG आपूर्ति में राहत मिलने की उम्मीद है।

Also Read: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जिसे ईरान ने किया बंद! दुनिया की अर्थव्यवस्था पर मंडराया महाविनाश

ईरान का भरोसा और सहयोग

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्गों में गिना जाता है। ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने स्पष्ट किया कि भारतीय जहाजों को सुरक्षित पासेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘ईरान और भारत दोस्त हैं और हमारे हित एक हैं’ और यह सुनिश्चित किया कि इस क्षेत्र में किसी प्रकार का जोखिम नहीं होगा।

दोस्ताना रिश्तों की पुष्टि

राजदूत फतहाली ने यह भी कहा कि युद्ध या तनाव की स्थिति में भी भारत अलग-अलग क्षेत्रों में ईरान की मदद करेगा। इस बयान से स्पष्ट होता है कि दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति के मामले में सहयोग मजबूत है। यह कदम भारत के घरेलू LPG संकट को कम करने के लिए एक बड़ा राहत संकेत है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)