बुधवार को राज्यसभा में उस समय हंसी का माहौल बन गया जब नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने सांसद एचडी देवगौड़ा (H. D. Deve Gowda) को लेकर मजाकिया टिप्पणी कर दी। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि देवगौड़ा उनके साथ रहे, लेकिन ‘शादी’ उन्होंने नरेंद्र मोदी के साथ कर ली। इस टिप्पणी पर सदन में जोरदार ठहाके गूंज उठे और प्रधानमंत्री मोदी भी मुस्कुराते नजर आए।
#Watch: प्यार हमसे, शादी मोदी जी से! खरगे का देवगौड़ा पर जोरदार तंज..@kharge । @H_D_Devegowda । @narendramodi । #Congress । #BJP pic.twitter.com/Sne5fC0HgY
— Breaking Tube (@BreakingTubeX) March 18, 2026
पुराने साथियों पर चुटकी
खरगे ने बताया कि वे देवगौड़ा को पिछले 54 से अधिक वर्षों से जानते हैं और उनके साथ काम भी कर चुके हैं। उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि देवगौड़ा का झुकाव अब बदल गया है, जिसे लेकर उन्होंने यह मजाक किया। इस पूरे प्रसंग ने सदन का माहौल हल्का कर दिया और कई सांसद हंसते दिखाई दिए4
प्रधानमंत्री ने की सराहना
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने देवगौड़ा, खरगे और Sharad Pawar की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये सभी नेता संसद के ऐसे मजबूत स्तंभ हैं जिन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा संसदीय कार्यों में समर्पित किया है। उन्होंने उनकी नियमित उपस्थिति और सक्रिय भागीदारी को नए सांसदों के लिए प्रेरणादायक बताया।
















































