प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: गैस रिसाव से 4 की मौत, पूर्व मंत्री अंसार अहमद हिरासत में

प्रयागराज : प्रयागराज के फाफामऊ स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज हादसे में अब सपा के पूर्व विधायक और मंत्री रहे अंसार अहमद की भूमिका सामने आ गई है। पुलिस और प्रशासन ने उन्हें इस हादसे का मुख्य जिम्मेदार माना है। घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

कौन है अंसार अहमद
सपा सरकार में मंत्री और विधायक रह चुके अंसार अहमद इस कोल्ड स्टोरेज के मालिक हैं। अमोनिया गैस रिसाव और उसके बाद हुए धमाके से बिल्डिंग का हिस्सा ढह गया था। पुलिस ने हादसे के बाद अंसार अहमद, उनके बेटे मंजूर और भतीजे अलाउद्दीन समेत अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है। सभी से पूछताछ जारी है।

पुलिस के अनुसार
पुलिस के अनुसार कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी की गई थी। अमोनिया गैस की पाइपलाइन पुरानी और रखरखावहीन थी। लाइसेंस और सेफ्टी सर्टिफिकेट भी संदिग्ध हैं। घटना के समय करीब 20 मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से कई मलबे में दब गए। रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है।

अंसार अहमद पर लापरवाही, गैरकानूनी निर्माण और मानव जीवन को खतरे में डालने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने सात नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

घायलो की स्थिति
अभी तक 4 मौत की पुष्टि हुई है जबकि 12 घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। परिजनों में गुस्सा है और वे अंसार अहमद समेत सभी जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन ने कोल्ड स्टोरेज को पूरी तरह सील कर दिया है और आगे की जांच तेज कर दी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)