नेपाल के PM बालेन शाह के एक फैसले से 6 देशों में टेंशन!

नेपाल (Nepal) की बालेंद्र शाह (Balendra Shah) सरकार ने चौंकाने वाला फैसला लिया है। नेपाल सरकार ने भारत समेत छह देशों से अपने राजदूत वापस बुला लिए हैं, ये सभी केपी शर्मा ओली सरकार के समय राजनीतिक कोटे पर नियुक्त किए गए। इन देशो में भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, डेनमार्क, दक्षिण कोरिया और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

सभी राजदूतों को पत्र जारी

सभी राजदूतों को पत्र जारी कर दिया गया है और उन्हें एक महीने के भीतर काठमांडू लौटने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि बालेन सरकार जल्द नई नियुक्तियां करने की तैयारी कर रही है। दरअसल, नेपाल में राजदूत पद अक्सर पार्टी कोटे से भरे जाते हैं, जो योग्यता पर सवाल उठाता है।

Also Read: नेपाली PM बालेंद्र शाह ने PM मोदी को दिया धन्यवाद, बोले-भारत के साथ मिलकर काम करेंगे

सरकार का इरादा

ऐसे में सरकार का इरादा है कि भविष्य में राजदूत नियुक्तियां ज्यादा पेशेवर और जवाबदेह हों। लेकिन भारत जैसे महत्वपूर्ण पड़ोसी देश में राजदूत न होना कूटनीतिक वैक्यूम पैदा करता है और प्रक्रिया में देरी होने से कूटनीतिक वैक्यूम लंबा खिंच सकता है, खासकर भारत-नेपाल जैसे संवेदनशील संबंधों में।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.