फतेहपुर : फतेहपुर जनपद की राजनीति में उस समय हड़कंप मच गया, जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जिला उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा और उनके पति अवधेश मिश्रा के खिलाफ लगभग 2.37 करोड़ रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया गया। यह मुकदमा कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र में दर्ज होने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
पीड़ित नारायण प्रसाद सुलतानिया ने आरोप लगाया है कि रेखा मिश्रा और उनके पति ने बालू खनन का ठेका दिलाने और जमीन में निवेश कराने का झांसा देकर उनसे करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने खुद को उत्तर प्रदेश सरकार के एक पूर्व मंत्री का करीबी बताकर भरोसा हासिल किया।
न ठेका मिला, न पैसा लौटा
पीड़ित के अनुसार, न तो उन्हें खनन का ठेका मिला और न ही निवेश की गई रकम पर कोई लाभ मिला। काफी समय बीतने के बाद जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू
कानपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Also Read: प्री-वेडिंग शूट के बहाने रेप…अयोध्या से चौंकाने वाला मामला आया सामने
राजनीतिक गलियारों में मचा बवाल
इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद जिले की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। विपक्षी दलों ने इसे मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है, जबकि आम जनता में भी इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.











































