गोरखपुर : आईईटी, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के टेकस्फीयर समुदाय द्वारा 6 से 8 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय एयरो मॉडलिंग कार्यशाला का सफल आयोजन कल दिनांक 8-4-2026 को पूर्ण हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को एयरोडायनामिक्स के मूल सिद्धांतों के साथ-साथ व्यावहारिक तकनीकी अनुभव प्रदान करना था।
कार्यशाला के दौरान छात्रों ने डिप्रॉन शीट का उपयोग करते हुए RC विमान मॉडल जैसे FT Versa Wing, FT-22, FT Tiny Trainer, FT Old Fogey एवं Simple Cub का निर्माण किया। यह प्रशिक्षण प्रशिक्षक चंदन विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिन्होंने छात्रों को अवधारणात्मक और व्यावहारिक दोनों स्तरों पर दिशा-निर्देशन दिया।
कार्यक्रम के अंतिम दिन छात्रों ने अपने तैयार किए गए मॉडल माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) पूनम टंडन मैम के समक्ष प्रस्तुत किए तथा अपने विमानों की सफल फ्लाइट टेस्टिंग भी की। कुलपति महोदया ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे नवाचारपूर्ण आयोजनों को प्रोत्साहित किया।
कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों में:
– टेक टाइटन्स (प्रथम स्थान)
– टीम आर्क (द्वितीय स्थान)
– टेक वॉरियर (तृतीय स्थान)
इन सभी विजेता टीमों को कुलपति महोदया द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
आईईटी डीन प्रो. हिमांशु पांडेय, डायरेक्टर एस. एन. तिवारी एवं आईटी विभाग की एचओडी शिवांगी श्रीवास्तव की नेतृत्व तथा अन्य संकाय सदस्यों के निरंतर मार्गदर्शन से यह कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस दौरान टेकस्फीयर की प्रेसिडेंट अपलक गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट अर्यमा श्रीवास्तव एवं हेड्स स्वस्तिक पांडेय, ऋतुराज राजपूत तथा अभिजीत गुप्ता उपस्थित रहे। कोऑर्डिनेटर विकास विश्वकर्मा ने सत्र के समन्वय में सहयोग किया।
यह आयोजन छात्रों के लिए तकनीकी ज्ञान, नवाचार एवं व्यावहारिक कौशल विकसित करने का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुआ।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)











































