उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में शनिवार को एक अहम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को भूमिधरी अधिकार पत्र सौंपे जाएंगे। इस कार्यक्रम में स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होकर लाभार्थियों को अधिकार पत्र वितरित करेंगे।
विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
मुख्यमंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, इस अवसर पर 213 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया जाएगा। सरकार का दावा है कि इस पहल से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और विकास को नई गति मिलेगी।
Also Read: वाराणसी: CM योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया ‘स्कूल चलो अभियान’, बच्चों को खुद पहनाए स्कूल बैग
आवास योजना के लाभार्थियों को भी मिलेगा फायदा
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत चयनित लाभार्थियों को उनके नए घरों की चाबियां भी सौंपी जाएंगी। सरकार इसे ‘डबल इंजन’ मॉडल के तहत अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बता रही है।
दशकों बाद मिला जमीन का अधिकार
बताया जा रहा है कि आजादी के बाद से अब तक इन विस्थापित परिवारों को जमीन का मालिकाना हक नहीं मिला था। इसी क्रम में चंदन चौकी पलिया क्षेत्र में थारू जनजाति के 4556 परिवारों को भी भूमि अधिकार पत्र दिए जाएंगे। साथ ही पलिया, श्रीनगर, निघासन और गोला क्षेत्रों में सैकड़ों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा।
Also Read: हमने यूपी की बीमारी को दूर किया, अब बीमारू नहीं विकास करने वाला राज्य: सीएम योगी
पाकिस्तान से आए परिवारों के लिए भी बड़ा फैसला
इसके अलावा, हाल ही में राज्य सरकार ने एक अहम निर्णय लेते हुए विभाजन के समय पाकिस्तान से आए 12,000 से अधिक परिवारों को भी जमीन का मालिकाना हक देने का रास्ता साफ किया है। संशोधित राजस्व कानून के तहत पात्र परिवारों को एक एकड़ तक भूमि दी जा सकेगी। सरकार का मानना है कि इससे दशकों से बसे इन परिवारों को आर्थिक और सामाजिक स्थिरता मिलेगी।















































