बहराइच में टावर पर चढ़ गई लड़की, समझाने पर उतरी नीचे, वीडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां पर बताया जा रहा है कि एक युवती पारिवारिक विवाद के चलते टावर पर चढ़ गई सूचना पाकर आसपास काफी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण की भीड़ भी एकत्र हो गई टावर पर चढ़ी लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई मौके पर मौजूद थाना प्रभारी खुद माइक के माध्यम से युवती को समझाते हुए नजर आए इस दौरान लोगों और पुलिस के समझाने पर युवती नीचे उतर आई जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि इस परिवार वाले कह रहे हैं कि युवती मानसिक रूप से कमजोर हुई है

बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी परिजनों की डांट से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किशोरी को सकुशल नीचे उतार लिया गया।

Also Read: मथुरा में बड़ी कार्रवाई! शराब ठेके पर हमला करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार

यह घटना देर रात तमाचपुर ग्राम की रहने वाली रूमाना (17) के साथ हुई। वह परिवहन कार्यालय के पास स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। नगर कोतवाल और परिवार के लोग लगातार उसे नीचे उतरने के लिए समझाते रहे।

किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए अग्निशमन अधिकारी पुलकित चौधरी भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद किशोरी को टावर से नीचे उतार लिया गया।

Also Read: UP: ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत मुगलसराय पुलिस का बड़ा एक्शन, 528 किलो गांजा किया गया नष्ट, कीमत 1 करोड़ से अधिक 

परिजनों ने बताया कि किशोरी मानसिक रूप से बीमार चल रही है। टावर से नीचे उतरने के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)