अमेठी : जगदीशपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक महिला अपने दो बच्चों को के साथ ट्रेन के आगे कूद गई। हादसे में महिला और उसकी एक नाबालिक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां से गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
दरअसल, यह पूरा मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बाजार शुकुल रोड स्थित रेलवे लाइन का है। जहां देर रात लखनऊ से सुल्तानपुर जा रही शटल एक्सप्रेस ट्रेन के आगे एक महिला अपने दो नाबालिक बच्चों के साथ कूद गई। हादसे में महिला और उसकी नाबालिक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनन फानन में पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर स्थिति में उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान आज उसकी भी मौत हो गई। घटना के कई घंटे भी जाने के बाद भी अभी तक तीनों की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस हर स्तर पर मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है।
पूरे मामले पर जगदीशपुर थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि मां और बेटी की रात में मौत हो गई थी, जबकि बेटे ने आज इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया है। मृतकों के पहचान करने की प्रक्रिया हर माध्यम से की जा रही है। दोनों शवो को रात में ही पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया था।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)















































