अमेठी: एसपी सरवणन टी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह में देर रात पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीसीटर अपराधी को गोली लगी। इसके साथ ही उसके दो अन्य सहयोगियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पास से तमंचा, जिंदा कारतूस, चोरी की बैटरी झटका मशीन और 700 नगद बरामद हुए। मुठभेड़ में घायल कर सनी पांडेय के ऊपर अमेठी के अलग-अलग थानों के अलावा फतेहपुर में 23 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
आज एसपी ने पुलिस ऑफिस सभागार में मामले का खुलासा करते हुए गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है। दरअसल, संग्रामपुर पुलिस ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत देर रात व्यक्तियो और वाहनों की जांच कर रही थी इसी बीच एक बाइक सवार आता दिखा जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी।बदमाश की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बेलखरी गांव के रहने वाले शनि पांडेय के रूप में हुई जो हिस्ट्रीसीटर अपराधी है।
तलाशी के दौरान शनि के पास से एक तमंचा जिंदा कारतूस के अलावा चोरी की बैटरी झटका मशीन और 700 रुपए नगद बरामद हुए।इसी बदमाश कि शिनाख्त पर पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों समरजीत पुत्र शिव बहादुर निवासी तिवारीपुर थाना संग्रामपुर और रामलाल मोर्य पुत्र गया प्रसाद मोर्य निवासी तिवारीपुर थाना संग्रामपुर को भी गिरफ्तार किया।अपराधियों के पास से पुलिस ने 2100 रुपए,गैस सिलेंडर,प्लास,पेंचकस,कुदाल,फावड़ा के साथ ही एक बजाज सिटी 100 मोटरसाइकिल भी बरामद की।
आज एसपी सरवणन टी ने पुलिस ऑफिस सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सनी पांडे एक शातिर अपराधी है जिस पर 23 मुकदमें दर्ज हैं।इसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है जो कई वारदातों में शामिल रहे हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए इनाम दिया है।











































