सैफई में पत्रकार पर हमला : फर्जी प्रधान संदीप उर्फ डंपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

इटावा, सैफई। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने पत्रकार सुघर सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी फर्जी प्रधान संदीप कुमार उर्फ डंपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं इस घटना में शामिल दूसरे आरोपी राघवेंद्र यादव की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
बताया जा रहा है कि 18 अप्रैल को सुघर सिंह, असित यादव से जुड़े एक मामले की जानकारी लेने के लिए फ्रेंड्स कॉलोनी थाने पहुंचे थे। इसी दौरान, जैसे ही वह अपनी गाड़ी से उतरे, पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि संदीप उर्फ डंपी ने पत्रकार का गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया।

इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा पहले भी सुघर सिंह की छवि धूमिल करने के लिए उनके पुराने वीडियो और फर्जी फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वायरल किए गए थे। लगातार हो रही इन हरकतों के बाद भी जब आरोपियों का मन नहीं भरा, तो उन्होंने सीधे जानलेवा हमला कर दिया।

Also Read : पेड़ काटने के विवाद में घर में घुसकर महिला पर हमला, तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों और स्वयं पत्रकार की सूझबूझ से किसी तरह उनकी जान बच सकी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)