कोलकाता। पश्चिम बंगाल की चर्चित भवानीपुर विधानसभा सीट पर मतगणना के दौरान बड़ा हंगामा खड़ा हो गया है। काउंटिंग सेंटर पर 12वें राउंड की गिनती की घोषणा रोक दी गई है। इस दौरान TMC सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा BJP के वरिष्ठ नेता और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी दोनों मौके पर पहुंच गए और काउंटिंग केंद्र के अंदर मौजूद हैं।
अन्य पार्टियों के एजेंटों का आरोप
दूसरी पार्टियों के एजेंटों ने आरोप लगाया है कि BJP के एजेंटों ने उन्हें काउंटिंग सेंटर से बाहर निकाल दिया है। इस मुद्दे को लेकर काफी तनाव है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
Also Read : ममता बनर्जी भवानीपुर में 7 हजार वोटों से आगे, बंगाल में भाजपा की भारी बढ़त
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपडेट
चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, भवानीपुर सीट पर अभी तक 13 राउंड की मतगणना हो चुकी है। वर्तमान रुझानों में BJP उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं।
भवानीपुर सीट की अहमियत
भवानीपुर सीट को पश्चिम बंगाल की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट माना जाता है। यह सीट मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गढ़ रही है। 2021 के उपचुनाव में ममता बनर्जी यहीं से जीती थीं। इस बार भी इस सीट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।











































