बहराइच पुलिस की बड़ी कामयाबी : कैसरगंज में नकबजनी का खुलासा, 4 शातिर चोर गिरफ्तार

बहराइच : बहराइच जिले की कैसरगंज पुलिस ने चोरी और नकबजनी की एक बड़ी वारदात का सफल खुलासा किया है। पुलिस टीम ने 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के जेवर, नगदी और घटना में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए हैं।

मामला गुथिया गांव का है, जहां वादी अरविन्द कुमार सिंह के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर बेटी की शादी के लिए रखे गहने और भारी मात्रा में नगदी साफ कर दी थी। पुलिस ने मु.अ.सं. 108/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने मुंगेशपुर-देवलखा मार्ग पर घेराबंदी कर चार आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है।

Also Read : प्यार, धोखा और धर्मांतरण! ‘सौरभ’ बनकर लड़कियों को जाल में फंसाता था शोएब, फोन चैट्स से हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी शातिर किस्म के नकबजन हैं जो बंद घरों को निशाना बनाते थे। बरामद कूट रचित नंबर प्लेटों से अंदेशा है कि ये गिरफ्तारी से बचने के लिए वाहनों पर फर्जी नंबरों का इस्तेमाल करते थे।

फिलहाल, पुलिस ने सभी कानूनी कार्यवाही पूरी कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )