बरेली के होटल में नाबालिग संग पकड़ा गया मुस्लिम युवक, हिंदू जागरण मंच युवा का हंगामा, आरोपी हिरासत में

बरेली: जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे स्थित होटल ताज में नाबालिग छात्रा के साथ एक युवक के मिलने की सूचना पर आज सुबह हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले को लेकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी होटल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और होटल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए।

जानकारी के अनुसार, वाराणसी निवासी 16 वर्षीय छात्रा बहेड़ी में रहकर आईटीआई की पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि 25 वर्षीय मुजाहिद उसे बहला-फुसलाकर होटल ताज ले गया, जहां दोनों रात में ठहरे थे। मामले की भनक लगते ही सुबह करीब पांच बजे पुलिस और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता होटल पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी।

Also Read: लाशों से दहला रायबरेली! नहर के पानी में उतराते मिले शव, मंजर देख कांप उठी रूह

हिंदू जागरण मंच युवा के जिला अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने आरोप लगाया कि होटल प्रबंधन बिना वैध पहचान पत्र और सत्यापन के कमरा उपलब्ध करा रहा है, जिससे इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोपी युवक के साथ-साथ होटल प्रबंधन के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्रा के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। साथ ही होटल के रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। पुलिस के अनुसार जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)