लखनऊ : उत्तर प्रदेश में स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) के चयन के लिए आज संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। बैठक में तीन सबसे सीनियर IPS अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा।
राजीव कृष्ण बन सकते हैं स्थायी DGP
सूत्रों के अनुसार, IPS राजीव कृष्ण को जल्द ही उत्तर प्रदेश का स्थायी DGP बनाए जाने की सबसे अधिक संभावना है। राजीव कृष्ण वर्तमान में प्रदेश के DGP के पद पर कार्यरत हैं और स्थायी नियुक्ति के मुख्य दावेदार माने जा रहे हैं।
काफी समय बाद मिलेगा स्थायी DGP
उत्तर प्रदेश में लंबे समय के बाद स्थायी DGP नियुक्त होने जा रहा है। इससे पहले कई महीनों से यह पद अतिरिक्त प्रभार या कार्यवाहक आधार पर संचालित हो रहा था।
UP: बहराइच में देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
सीनियरिटी के आधार पर तीन नाम
DGP चयन के लिए UPSC तीन सबसे सीनियर IPS अधिकारियों के नामों पर विचार कर रहा है। इनमें शामिल हैं:
– प्रथम स्थान: IPS रेणुका मिश्रा
– दूसरा स्थान: IPS पीयूष आनन्द
– तीसरा स्थान:IPS राजीव कृष्ण (मुख्य दावेदार)
प्रक्रिया पूरी होने के बाद होगा ऐलान
UPSC की बैठक के बाद पैनल की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी जाएगी, जिसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा। राजीव कृष्ण के नाम पर सहमति बनने की संभावना अधिक बताई जा रही है।
यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश पुलिस के शीर्ष नेतृत्व को स्थायित्व प्रदान करेगी और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती देगी। फैसले का इंतजार पूरे प्रदेश की पुलिस महकमे में है।















































