गोरखपुर में सीयूईटी (CUET UG) परीक्षा में हुई देरी, छात्रों ने किया हंगामा, उठाए सवाल

गोरखपुर : यूपी के गोरखपुर में शनिवार को आयोजित CUET(UG) में एग्जाम देरी होने की वजह से अभ्यर्थियों के बीच गुस्सा फूट गया.जंगल धुसड़ स्थित एक सेंटर पर सैकड़ों छात्र हंगामा करने लगे और जिम्मेदारों से जवाब मांगते रहे.उनका आरोप है कि केंद्र पर पहुंचने के बाद उन्हें सीट पर बैठा कर घंटों इंतजार करवाया गया. हालांकि परीक्षा प्रबंधन की ओर से एक नोटिस के माध्यम से यह सूचना दे दी गई थी कि तकनीकी गड़बड़ी को ठीक करने में टीम लगी हुई है.जैसे ही समस्या का समाधान होता है तुरंत एग्जाम शुरू कर दिया जाएगा.साथ ही अभ्यर्थियों अतिरिक्त समय दिए जाने का आश्वाशन भी दिया गया .

सीयूईटी (CUET UG) तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा लेट शुरू हुई है.नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने तकनीकी खामी की जिम्मेदारी लेते हुए छात्रों से माफी मांगी है.परीक्षा कराने वाली तकनीकी एजेंसी (TCS) के सर्वर में खराबी और पेपर अपलोड न होने के कारण परीक्षा करीब 2 घंटे 23 मिनट की देरी से शुरू हुई. परीक्षा में देरी होने से छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया. देरी होता देख NTA ने दोपहर के सेशन के समय में बदलाव किया था और स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों का समय बर्बाद हुआ है, उन्हें अतिरिक्त समय दिया जा रहा है ताकि किसी भी छात्र का नुकसान न हो.

Also Read : सलेमपुर की दो बेटियां हल्द्वानी में ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम

गोरखपुर में आयोजित CUET(UG) परीक्षा में देरी होने पर गेट पर नोटिस लगाया गया.30 मई को आयोजित सीयूईटी-यूजी 2026 परीक्षा तकनीकी समस्या के कारण निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी. सुबह से इंतजार करते रहे अभ्यर्थी.अभ्यर्थी निर्धारित समय से पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे. प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें परीक्षा कक्षों में बैठा दिया गया, लेकिन काफी देर तक परीक्षा शुरू नहीं हुई.समय बीतने के साथ छात्रों की चिंता और बेचैनी बढ़ती गई। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्हें यह नहीं बताया जा रहा था कि परीक्षा आखिर कब शुरू होगी.देरी से भड़के छात्र, किया हंगामा कई घंटे बीत जाने के बाद भी परीक्षा शुरू नहीं होने पर छात्रों का धैर्य जवाब देने लगा. नाराज अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर हंगामा किया और व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए.

छात्रों का कहना है कि देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में शामिल इस परीक्षा के लिए पहले से बेहतर तैयारी होनी चाहिए थी.अचानक तकनीकी समस्या सामने आने से उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ा.गार्जियन भी रहे परेशान परीक्षा केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में गार्जियनअपने बच्चों का इंतजार करते रहे.परीक्षा में देरी की सूचना मिलने के बाद उनकी में भी चिंता बढ़ गई. कई अभिभावक लगातार केंद्र प्रशासन और अन्य अभ्यर्थियों से जानकारी लेने की कोशिश करते रहे. केंद्रों के बाहर देर तक असमंजस की स्थिति बनी रही . लेकिन जब
परीक्षा की सुरक्षा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए सभी तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी हुई और परीक्षा सम्पन्न हुआ तो छात्रों में खुशी लौट आई.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)