UP: गोण्डा जिले में गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खरगूपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने करीब तीन लाख रुपये मूल्य के 16 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया।
सीईआईआर पोर्टल की शिकायतों पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा की गई। इसके बाद थाना खरगूपुर पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से तकनीकी जांच करते हुए विभिन्न स्थानों से गुम हुए मोबाइल फोन को खोज निकाला।
अधिकारियों की निगरानी में चला अभियान
यह पूरा अभियान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर आनंद कुमार राय के नेतृत्व में संचालित किया गया। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर सभी मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की।
मोबाइल मिलने पर खिले लोगों के चेहरे
बुधवार को थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे गए। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने गोण्डा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उसकी कार्यशैली की सराहना की।
Also Read: UP: 16 वर्षीय किशोरी को भगाने का आरोपी गुलफाम गिरफ्तार, दिल्ली में साथ कर रहे थे मजदूरी
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस सफल अभियान में प्रभारी निरीक्षक गोविन्द सिंह, उपनिरीक्षक पंकज कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर नितेश मणि त्रिपाठी सहित थाना खरगूपुर की पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस के अनुसार बरामद किए गए सभी 16 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये आंकी गई है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)










































