Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा अपडेट सामने आया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पहली बार आधिकारिक बयान जारी करते हुए पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ट्रस्ट ने पुष्टि की है कि महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे प्राप्त हो चुके हैं और इन पर अंतिम फैसला ट्रस्ट की अगली बैठक में लिया जाएगा। ट्रस्ट ने यह भी दावा किया है कि भगवान श्रीराम को अर्पित चांदी की ईंटें, आभूषण और अन्य मूल्यवान वस्तुएं पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा उनका रिकॉर्ड उपलब्ध है। साथ ही ट्रस्ट ने कहा कि एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होगी। इस पूरे मुद्दे पर हमारे चैनल  BreakingTube पर पूरा विश्लेषण किया गया है। पूरा इंटरव्यू देखने के लिए दिए गए ऊपर YouTube लिंक पर क्लिक करें।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)