गाजीपुर : पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत जमानिया स्टेशन के पश्चिम दिशा में किलोमीटर संख्या 712 के समीप स्टार्टर सिंग्नल के पास 2 जुलाई की रात में अप लाइन में रेल पटरी पर गिरा मालगाड़ी का लोहे एक गेट डाला से अचानक दानापुर से बेंगलुरु जाने वाली 2296 संघमित्रा एक्स फ्री इंजन से टकरा गया। इसके बाद चालक ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।
इसके बाद चालक इंजन से उतरकर कर किसी तरह से रेल पटरी पर गिरा मालगाड़ी का गेट को हटाया जिसके कारण उक्त ट्रेन लगभग 10,36 से लेकर 10,40 तक खड़ी रही 5 मिनट तक रुकी रही। इसके बाद घटना की जानकारी चालक में तत्काल वॉकी-टॉकी के माध्यम से जमानिया स्टेशन के माध्यम से दानापुर रेल कंट्रोल को दिया गया।सूचना मिलने पर रेल के अधिकारी हरकत में आ गए।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दानापुर मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा सुरक्षा अधिकारी उदय सिंह पवार शनिवार को दिलदारनगर के आफ के निरीक्षक प्रभारी गणेश सिंह राणा एवं बक्सर के आरपीएफ निरीक्षक कुंदन कुमार के साथ जमानिया पहुंच पर घटनास्थल का बारीकी से जांच किया तथा अन्य अधिकारियों से पूछताछ कर घटना की जानकारी लिए। शुक्रवार के दिन भी दाना पुर मंडल के विभिन्न विभाग के अधिकारियों की टीम जमानिया पहुँच कर घटना स्थल का बिरिकी के साथ जांच किया था।
मालूम की 2 जुलाई घटना के दिन शाम को 6:40 पर एक मालगाड़ी के बाद कई गाड़ियां के बाद कई ट्रेन इस रूट गुजरी लेकिन किसी चालक को नही दिखाई दिया। लेकिन संघमित्रा ट्रेन के समय रेल पटरी पर मालगाड़ी का एक दरवाजा मिला के अपने आप में रहस्य बना हुआ हैम इस पर अधिकारी जांच में जुटे हैं की कैसे रेल पटरी पर उसे समय मालगाड़ी का दरवाजा गिरा मिला है जांच का विषय है।
घटना के निरीक्षक करने के उपरांत दिलदारनगर पहुंचने पर दानापुर मंडल के वरीय सुरक्षा अधिकारी उदय सिंह पवार ने बताया की रेल पटरी पर पर मालगाड़ी का फाटक गेट डाला कैसे रेल पटरी पर गिर पड़ा मिला है इसकी बारीकी से जांच की जा रही है की किन परिस्थितियों में मालगाड़ी का दरवाजा रेल पटरी पर मिला इसकी हर पहलू पर जांच की जा रही है। घटना के संबंध में बारी-बारी से विभिन्न विभाग के अधिकारी जमानिया पहुंचकर हर पहलू की जांच की जा रही है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)













































