UP: बहराइच के भारत-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस-एसएसबी का संयुक्त अभियान, 237 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

UP: बहराइच थाना मोतीपुर पुलिस और 59वीं वाहिनी एसएसबी बलईगांव की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 237 ग्राम स्मैक, एक मोटरसाइकिल (UP 40 AP 8020) तथा एक ओप्पो रेनो मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ के नेतृत्व में थाना मोतीपुर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम भारत-नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी।

Also Read: UP: इटावा में पति की हत्या का 10 घंटे में खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग रची थी मौत की साजिश, दोनों गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान पड़रिया चौराहा के पास से इसरार पुत्र करामत अली (36 वर्ष), निवासी ग्राम मेदकिया पौंडा, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 237 ग्राम स्मैक, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना मोतीपुर में मु.अ.सं. 297/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है। लिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)