IPS Transfer: : उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी तबादला सूची के अनुसार कई जिलों और महत्वपूर्ण इकाइयों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। इस बदलाव का सबसे प्रमुख असर रामपुर जिले में देखने को मिला है, जहां नए पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति की गई है।

रामपुर को मिला नया पुलिस अधीक्षक
सरकार के आदेश के मुताबिक, आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार सिंह (एसपीएस-2015) को पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, रामपुर बनाया गया है। वहीं, अब तक रामपुर के एसपी रहे सोमेन्द्र मीना (आरआर-2017) का तबादला कर उन्हें पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, आगरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
Also Read: दिल्ली में अमित शाह-योगी की अहम बैठक, इस मुद्दे पर हुई बड़ी चर्चा!
इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
तबादला सूची के अनुसार गोपाल कृष्ण चौधरी (आरआर-2016) को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से स्थानांतरित कर सेनानायक, 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ भेजा गया है। वहीं मो. मुस्ताक (आरआर-2016) को पुलिस अधीक्षक, ललितपुर से हटाकर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ नियुक्त किया गया है। इसके अलावा संजीव कुमार बाजपेई (एसपीएस-2018) को सेनानायक, 43वीं वाहिनी पीएसी, एटा से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार के इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)



