बलिया: सोनम वांगचुक के समर्थन में गूंजा नगर, छात्रों ने किया सत्याग्रह; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

बलिया: जिले में आज नगर में छात्रों व छात्र नेताओं द्वारा शहीद पार्क चौक में गांधी प्रतिमा के नीचे प्रसिद्ध पर्यावरणविद व वैज्ञानिक सोनम वांगचुक के अनशन के समर्थन में एकदिवसीय उपवास रखकर ‘सत्याग्रह ‘ किया गया। बताते चले कि दिल्ली के जंतर मंतर पर विगत बीस दिनों से सोनम वांगचुक पेपरलिक के विषय पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए अनशनरात है। आंदोलन को समर्थन के लिए छात्र नेताओ ने एकदिवसीय उपवास रखा और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को बुलन्द किया।

उपवास पर बैठे छात्र नेता प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि आज देश में सरकार शिक्षा की जड़ों को खोखला कर रही है और पेपरलिक, विश्वविद्यालयों की बजट कटौती, छात्रवृत्ति, फीसवृद्धि और छात्र संघ बहाली जैसे गंभीर विषयों पर बड़े आंदोलन की ओर देश बढ़ रहा है। लेकिन सरकार संवाद के बजाय सोनम वांगचुक को सुबह जंतर मंतर से तंत्रों का दुरुपयोग करके उठा ले गई है, सरकार आंदोलन को कुचलकर देश के छात्रों की आवाज को नहीं दबा सकती है। ‘वे एकदिवसीय उपवास के संयोजक दिग्विजय पासवान और छात्र नेता अमन सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करके विश्वगुरु भारत कैसे बना सकती है।

UP: जौनपुर में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद

कहा, आज पेपरलिक ने तैयारी कर रहे गरीब बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। सरकार जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए और सोनम वांगचुक से संवाद स्थापित करें। वही दूसरी तरफ उपवास को समर्थन करने पहुंचे संतोष प्रताप सिंह ने कहा कि अब देश के युवाओं को एकजुट होने की आवश्यकता है और एक व्यापक लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है।

उपवास पर समर्थन करने पहुंचे मौके पर कल्याण सिंह, छात्र नेता मनु कुमार, प्रीतम सिंह प्रधान, रमेश गिरी, अनुभव सिंह, जावेद, अभिषेक शर्मा, वीरेंद्र राजभर, चंदन कन्नौजिया, अभी सिंह, सागर तिवारी, सुजीत पटेल, जाहिद हुसैन, लोकेश यादव, सुधीर सिंह, हिमांशु यादव, राकेश कुमार, विशाल सिंह, मो. सलमान, पिंटू पांडे , बृजकिशोर सिंह, आनंद पाण्डेय , अनुराग पटेल, अनीश सिंह व अन्य कई लोगों ने समर्थन किया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है